गुवाहाटी: जेसीआई गुवाहाटी हुनर ने आज धीरेनपाड़ा प्राथमिक विद्यालय में जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सराफ और क्षेत्रीय अध्यक्ष शीतल लोहिया की  उपस्थिति में सात सूत्रीय कार्यक्रम  संपूर्ण अंश का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जेसीआई के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश गंगवाल, क्षेत्रीय निर्देशक अमित पाटनी, गुंजन हरलालका, कृष्णा मिमानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निशांत पहाडिय़ा के अलावा स्कूल की प्रधान अध्यापिका रानू मैडम भी उपास्थित थीं। जेसीआई हुनर की अध्यक्ष ईशा गंगवाल ने बताया कि सात सूत्रीय कार्यक्रम में स्कूल में बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड बनाना, बच्चों के लिए हेल्थ चेकअप, स्कूल में बच्चों के लिए डेस्क बेंच प्रदान करना, होनेस्टी शॉप का आयोजन, ट्री प्लांटेशन और हुनर रोजगार कार्यक्रम प्रमुख हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हुनर के सदस्य नेहा गुप्ता, अमित बाकलीवाल, दीपक जैन, पूजा जैन पारस सराफ, राहुल वर्मा, अंकुश जैन के साथ साथ हुनर के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। इस आशय की जानकारी प्रचार सचिव ज्योति जैन पाटनी ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।