कुत्तों को सबसे वफादार जानवर माना जाता है। इसीलिए प्राचीन काल से ही इंसान अपनी सुरक्षा के लिए कुत्तों का इस्तेमाल करता रहा है। इसीलिए तमाम लोगों को कुत्ते पालने के शौक भी होता है। कई बार कुत्तों ने ये साबित भी किया है कि वह यकीनन बहुत वफादार होते हैं। इसके साथ ही कुत्ते बहुत समझदार भी होते हैं। सोशल मीडिया में हमें एक वीडियो देखने को मिला। जिसमें एक कुत्ता खेतों में सिंचाई के लिए प्रयोग होने वाली नाली या सिंचाई नहर को खोदते देखा जा सकता है। इस वीडियो को चोलो वंदेरामा नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करने के बाद ये वायरल होने लगा। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी खेत में सिंचाई की जा रही है। खेत के चारों ओर बाढ़ लगी हुई है। जब खेत में सिंचाई हो रही है तभी एक कुत्ता भी वहां पहुंच जाता है। पानी इतनी तेजी से चलता हुआ दिख रहा है जैसे कोई नहर या नदी का पानी। एक कुत्ता भी वहां मौजूद है खेत में चलते पानी को देखकर कुत्ता पानी के पास जाता है और अपने पैरों से पानी के लिए नाली बनाने लगता है। ऐसा करने में शायद कुत्ते को इंसानों की तरह बहुत मजा आ रहा है।