गुवाहाटी: लायंस व लियो क्लब ऑफ गुवाहाटी कामरूपा की नई कार्यकारिणी का गठन व शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लायंस जिलापाल (2022-23) बलराम सिंह राठौड़ उपस्थित थे। लायंस कामरूपा के नए अध्यक्ष के रूप में विशाल बेरीवाल व लियों कामरूपा के नए अध्यक्ष के रूप में शुभम अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों को लायंस जिलापाल (प्रथम) निर्मल भूरा ने शपथ ग्रहण करवाई। इस मौके पर पूर्व जिलापाल डीपी बजाज ने लायंस कामरूपा में 17 तथा लियो कामरूपा में 31 नए लोगों को सदस्यता का शपथ पाठ करवाया। अब लायंस कामरूपा के सदस्यों की संख्या 167 और लियो कामरूपा के सदस्यों की संख्या 133 हो गई। इससे पूर्व लायंस कामरूपा के निवर्तमान अध्यक्ष दीपक कुमार अगरवाल व लियों कामरूपा के निवर्तमान अध्यक्ष देवांशी चक्रवर्ती ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों हेतु सदस्यों को सम्मानित किया एवं नए अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को पद का हस्तांतरण किया। इस दौरान लायंस कामरूपा के विनीत मुरारका को लायन ऑफ द ईयर व लियो कामरूपा के हर्षिल जालान को लियो ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। देवांशी चक्रवर्ती को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सराहना प्रशस्ति पत्र से पूर्व जिलापाल श्री बजाज ने सम्मानित किया। शपथ ग्रहण समारोह में लायंस व लियों के विभिन्न क्लबों से आए पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
लायंस व लियो कामरूपा की नई कार्यकारिणी गठित
