दिसपुर: कामरूप जिले के हाजो इलाके में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच डॉक्टर देवव्रत पाठक ने राहत सामग्री वितरण किया। राहत सामग्री से भरा ट्रैक्टर खुद चलाकर बाढ़ प्रभावित इलाके में डॉक्टर देवव्रत पाठक पहुंचे। जरूरतमंदों के बीच उन्होंने राहत सामग्री वितरण किया। भाजपा असम प्रदेश मेडिकल सेल के आह्वान पर डॉक्टर देवव्रत पाठक पिछले 6 दिनों से बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरण कर रहे हैं। देवव्रत पाठक के इस सेवा कार्य को बाढ़ प्रभावित लोगों ने काफी प्रशंसा की। हाजो के बडालतोला, बालीसत्र, धूरी, सातदला, केवर्ततोला आदि इलाके में डाक्टर देवव्रत पाठक ने खाद्य सामग्री वितरण किया। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरण के दौरान गेट अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र संकाकती, एएसडी धीराज वैद्ध, कर्मचारी हीरक दास सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण
