समय न होने के चलते लोग कई बुरी आदतों को अपना लेते हैं और इसी आदत में शामिल है खड़े होकर फूड को खाना। जी हां और आज के समय में यह एक तरह का ट्रेंड बन गया है। हालांकि जमीन पर बैठकर भोजन करना बहुत अच्छा माना जाता है और यह सबसे अच्छा है। खड़े होकर खाने का तरीका समय तो बचा सकता है, लेकिन आपको इन बीमारियों का शिकार जरूर बना सकता है। आज हम आपको उन बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खड़े होकर खाने से हो सकती है।
मोटापा : रिसर्च में सामने आया है कि जब हम जमीन पर आराम से बैठकर खाना खाते हैं, तो दिमाग में मैसेज जाता है कि हमने खाने का सेवन किया है। जी हां और रिपोर्ट्स के मुताबिक खड़े होकर खाना खाने से मोटापा बढऩे का खतरा बना रहता है।
भूख ज्यादा लगना : एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिन लोगों को खड़े होकर खाना खाने की आदत होती है या इस तरीके को अपनाना उनकी मजबूरी है, उन्हें अक्सर ज्यादा भूख लगती है। जी हां और फूड क्रेविंग कई अन्य बीमारियों का कारण बन सकती है।
पाचन तंत्र : खाना खाने की पोजीशन पाचन तंत्र को काफी हद तक प्रभावित करती है। जी दरअसल खड़े होकर खाना खाने से भोजन बहुत छोटा हो जाता है और उसके आंतों में जाने का खतरा बन जाता है। जी हां और ऐसे में पाचन तंत्र डिस्टर्ब हो सकता है।
ब्लोटिंग : समय बचाने के चक्कर में कुछ लोग खड़े होकर खाना खाते हैं। ऐसे में हो सकता है कि इस दौरान वे खाने को ठीक से चबाते भी न हो। वहीं ऐसा होने से यह तरीका पेट की प्रॉब्लम का कारण बन सकता है और आपको पेट फूलने की बीमारी हो सकती है।