गुवाहाटीः मारवाड़ी सम्मलेन, कामरूप शाखा के तत्वावधान में महेश योग समिति एवं हिंदुस्तानी केंद्रीय विद्यालय के सहयोग से 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। यह नियमित योग केंद्र है जो महेश योग समिति की प्रशिक्षिका कुसुम की प्रेरणा से शुरू हो पाया। आज के कार्यक्रम में प्रांत के संगठन मंत्री कृृष्ण कुमार जालान, महेश योग समिति के मदन मोहन मल्ल, हास्य योग प्रशिक्षक किल्ला, नियमित प्रशिक्षक कृृष्णा देब, कुसुम जालान, कन्याकुमारी विवेकानंद केंद्र से प्रशिक्षित शांतनु बरदलै, विवेकानंद केंद्र गुवाहाटी से प्रशिक्षिका रेणु शर्मा एवं शशि माहेश्वरी का केंद्र ने नियमित सदस्यों द्वारा फुलाम गामोछा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद कुमार लोहिया,संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्र, उपाध्यक्ष अजीत शर्मा, सुजीत बखरेडिया, उपाध्यक सचिव दिनेश गुप्ता, संजय खेतान,संजय घिड़िया,कार्यकारिणी सदस्य संतोष जैन,सदस्य रतन अग्रवाल,सरिता लोहिया, सुनीता गुप्ता,ललिता घिड़िया,नीतू बखरेडिया एवं दो बच्चों सहित कुल 50 लोगों ने हिस्सा लिया।
सम्मलेन की कामरूप शाखा ने आयोजित किया 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
