कोहिमा : नगालैंड में जन्मी एक समलैंगिक लड़की अब पूरी दुनिया में भूटान का नाम रोशन करने जा रही है। यह भूटान के प्रतिमान में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। इस समलैंगिक का नाम ताशी चोदेन चोमबल है। ताशी अब मिस यूनिवर्स 2022 प्रतियोगिता में भेजने के लिए पूरी तरह तैयार है। ताशी इससे पहले मिस भूटान 2022 में बन चुकी है। अब वह विश्व स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही है। चोम्बल का जन्म नगालैंड में एक तिब्बती खम्पा पिता और एक भूटानी मां, किनले वांगमा, भूटान के शा जिले से हुआ था।