सरकार के निर्देशों के मुताबिक एक जुलाई से होशियारपुर जिले में सिगल यूज प्लास्टिक पूर्ण तौर से बंद हो जाएगा, इस लिए लोग आज ही से सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की आदत बना लें। उक्त जानकारी देते हुए डीसी संदीप हंस ने कहा कि जनता के सहयोग से ही वातावरण सरंक्षण के लिए सार्थक कदम बढ़ाए जा सकते हैं। वातावरण को साफ सुथरा रखने में प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की भी जिम्मेदारी बनती है। कपड़े, जूट के बैग का प्रयोग, स्टील के बर्तनों, बायोडिग्रेडेबल सामग्री, पत्तों व बांस से बनी कटलरी आदि का प्रयोग करें। जिला प्रशासन की ओर से जूट के बैग्स बनवाए जाएंगे और इसके इस्तेमाल के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सिगल यूज प्लास्टिक का बिल्कुल प्रयोग न करें और अन्य लोगों तक भी यह संदेश पहुंचाएं। सिगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए जिले में इसे अभियान के रुप में लिया जाएगा और सभी वर्गों को एक साथ लेकर सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद किया जाएगा ताकि वातावरण सरंक्षण में एक प्रभावी कदम बढ़ाया जा सकें। सिगल यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि लोगों को इसके नुकसान के बारे में बताया जा सकें। निरंतर प्रदूषण फैलने साथ सैंकड़ों की गिनती में लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, जो समाज के विकास के लिए बहुत बड़ी रुकावट है। इसलिए एकजुटता से वातावरण की संभाल के लिए काम करना चाहिए। अच्छा और तंदुरुस्त जीवन जीने के लिए वातावरण की संभाल करनी बहुत जरुरी है।
सिंगल यूज प्लास्टिक एक जुलाई से होगा बंद