लगभग हर घर में तुलसी का पौधा होता ही है। तुलसी का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही आयुर्वेदिक में तुलसी को गुणकारी माना गया है। तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। तुलसी की चाय पीने से कई रोग दूर हो जाते हैं। वैसे ही तुलसी के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। तुलसी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर और आयरन काफी होता है। तुलसी के बीज पाचन, वजन घटाने, खांसी और जुकाम के इलाज में भी काम आते हैं। आइए जानें तुलसी के बीज किस तरह से शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।
तनाव को दूर करे : तुलसी के बीज दिमाग के लिए फायदेमंद हैं। इनके सेवन से तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जब भी आपको स्ट्रेस हो आप तुलसी के बीज खाएं।
त्वचा को बनाए जवांः तुलसी के बीज में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स यानि मुक्त कणों की वजह से होने वाले डैमेज को रोकते हैं। अगर आप तुलसी के बीज का खाने में इस्तेमाल करते हैं तो आप लंबे समय तक जवां रह सकते हैं।
पेट की समस्या दूर : तुलसी के बीज पाचन तंत्र को सुधारते हैं। कब्ज या एसिडिटी की समस्या को तुलसी के बीज दूर करते हैं। आप तुलसी की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
वजन घटाएं : जिनको वजन घटाना है वो इस बीज का सहारा ले सकते हैं। ये आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।