गुवाहाटी : माहेश्वरी सभा गुवाहाटी द्वारा आयोजित महेश नवमी उत्सव का सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के पश्चात माछखोवा आईटीए सेंटर में महेश नवमी उत्सव 2022 का समापन समारोह सम्मान सत्र एवं सांस्कृृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि निरंजन लाल काबरा ने भगवान महेश को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नवल किशोर सारडा,माहेश्वरी महासभा पूर्वांचल के उपाध्यक्ष कैलाश काबरा, पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा केअध्यक्ष भगवानदास दमानी, अंचल 6 के संगठन मंत्री रतनलाल चितलांगिया, मंत्री मदन गोपाल सिगची, कोषाध्यक्ष प्रभात चांडक, महिला समिति अध्यक्ष सरला लाहोटी, सचिव वर्षा सोमानी, युवा संगठन अध्यक्ष आदित्य मूंदड़ा  सचिव कमल मूंदड़ा , सभा के उपाध्यक्ष बल्लभ लाहोटी, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सोमानी, युवा संगठन के सचिव महावीर चांडक, उपस्थित थे। सभी अतिथियों का  अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा अन्य विशेष उपलब्धि प्राप्त समाज बंधु एवं महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। समाज के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह संयोजक मधुसूदन चरखा, राकेश सारडा के अलावा मदन मोहन मल्ल, बनवारी लाल मूंदड़ा, बनवारी सारडा, गिरधारी लाल झंवर, कुंज बिहारी काबरा ,अनिल लखोटिया, कुशल काबरा  के पी सारडा, अनिल लखोटिया, रामेश्वर तापडिय़ा, प्रेम रत्न लखोटिया, प्रेरणा मल्ल, आयुषी काबरा  पार्वती बिरला  सोनाली बिरला  पुष्पा सोनी, मीनाक्षी दमानी, सरोज शारडा, बनवारीलाल बिडला  श्री भगवान लाहोटी, प्रभात चांडक, राजेश सोनी, सीताराम बिहानी  सुनील बागड़ी  सुरेंद्र लहोटी  धनराज झंवर, प्रहलाद सोमानी, किशन लाल कलानी, संदीप तापडिय़ा, महेश धूत, रमेश पिरतानी  नरेन माहेश्वरी, नवरत्न नागौरी एवं सलाहकार पुरुषोत्तम तापडिय़ा व श्याम सुंदर सारडा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।