गुवाहाटी: जेसीआई गुवाहाटी एंजल्स ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मारवाड़ी अस्पताल में ररक्तदान शिविर का आयोजन किया। गुवाहाटी में ब्लड बैंकों के लिए अधिक से अधिक रक्त एकत्र करने के लिए जेसीआई शहर भर में इस तरह के शिविर आयोजित करता रहा है। इस परियोजना की संयोजिका अंजू बेंगानी ने अध्यक्ष सिल्की चौधरी और कोषाध्यक्ष गुंजन सोंथालिया के मार्गदर्शन में की। इस परियोजना में जोन समन्वयक धीरज सरावगी, पूर्व अध्यक्ष शालिनी हंसरिया और पूर्व क्षेत्र समन्वयक जेसी मीनाक्षी पटवारी की उपस्थिति थी। इस अवसर पर बाहरी लोगों के साथ-साथ कई महिला सदस्यों ने रक्तदान में भाग लेते हुए देखकर अच्छा लगा। सदस्यों के उत्साह को देखते हुए हमने यह सुनिश्चित किया है कि हम समाज के हित के लिए 3 महीने बाद फिर से ऐसा शिविर लगाएंगे।