मेघालय में 43.66 फीसदी लोगों के पास आधार है। इस वर्ष फरवरी महीने तक आधार के लिए केवल 14,69,467 नागरिकों ने पंजीकरण कराया है। पिछले दो तीन सालो की तुलना में इस साल राज्य के 11 जिलों, पूर्वी गारो पहाड़ी जिले, दक्षिण पश्चिम गारो पहाड़ी और पूर्व खासी पहाड़ी जिले से उपलब्ध आँकड़ों के आधार पर क्रममशः 58.45 प्रतिशत, 49.5 प्रतिशत और 49.38 प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है । वहीं 25.52 प्रतिशत के साथ पूर्व जयंतीया पहाड़ी जिले और 28.21 प्रतिशत के साथ दक्षिण गारो पहाड़ी जिले सबसे कम पंजीकरण वाला जिला है। पश्चिम खासी पहाड़ी जिले में आधार कार्ड के लिए पंजीकरण 37.61 प्रतिशत, दक्षिण पश्चिम खासी पहाड़ी जिले में 30 .63प्रतिशत, रि भोई जिले में 37.65 प्रतिशत, पश्चिम जयंतीया पहाड़ी जिले में 40.95 प्रतिशत, उत्तर गारो पहाड़ी जिले में 41.67 प्रतिशत और पश्चिम गारो पहाड़ी जिले में 46.60 प्रतिशत है। डेटा संकलन में शामिल सूत्रों ने नागरिकों द्वारा सरकार और अन्य एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए जागरूकता कार्यक्रम के बावजूद कम  पंजीकरण के विभिन्न कारणों का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण राज्य सरकार की ओर से आधार का पंजीकरण अनिवार्य नहीं किया गया है। हालांकि लोग आधार के बिना भी लाभकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।