गर्मी ऐसी हो रही है कि न चाहते हुए भी बिजली बिल जरूरत से यादा आ रहा है। लेकिन बिजली बिल यादा होने पर घर के खर्च का बजट गड़बड़ा जाता है। ऐसे में लगता है कि क्या किया जाए कि बिजली की खपत कम हो और बिल भी कम आए। अगर आपका बिल भी जरूरत से यादा आता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिसे अपना कर आप बिजली की बचत कर सकते हैं। 

सही बल्ब का इस्तेमाल करें : रेगुलर बल्द के बजाए कम्पैक्ट फ्लोरेसेंट लाइट (सीएफएल) लाइट एमिटिंग डियोड बल्ब का इस्तेमाल करें। ये बल्द कम पावर लेते हैं, और इस तरह आपकी बिजली की खपत कम होगी। 

डिवाइसेस को हमेशा चार्जिंग पर  न लगाएं : आपकी एनर्जी की खपत ज़्यादा तब भी होती जब आप स्विच को आन रख कर चार्जर प्लग में लगाकर छोड़ देते हैं। ऐसे में हमेशा डिवाइस को प्लग को निकालने पर स्विच भी बंद कर दें। इसलिए ज़रूरत न पड़ने पर मोबाइल, कैमरे, लैपटॉप जैसे सामान को प्लग से निकाल दें। इस तरह से आपके बिजली की खपत काफी कम हो जाएगी। 

फ्रिज बार-बार न खोलें : वैसे तो गर्मी में फ्रिज की काफी जरूरत पड़ती है। बर्फ जमाना हो या फिर ठंडा पानी चाहिए हो, फ्रिज के बिना गुजारा नहीं होता है। लेकिन बिजली की बचत को भी बचाया जा सकता है। फ्रिज को बार-बार खोलने से बचें, क्योंकि इससे बिजली को बचाया जा सकता है।  घर की बिजली को बचत को फोन और लैपटॉप के जरिए भी की जा सकती है। इसके लिए फोन, लैपटॉप को पावर सेविंग मोड पर रखें।