गुवाहाटीः मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकार परिष्मिता गोगोई द्वारा हिम्मतसिंहका पेट्रोल पंप की दिवार पर पर्यावरण को समर्पित एक पर्यावरण पेंटिंग पेंट करवाई। शाखा अध्यक्ष पंकज कुमार भूरा एवं सचिव संदीप सेखानी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हम 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस मानते आ रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक संदीप बेड़िया ने बताया कि पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम को सार्थक एवं यादगार बनाने के लिए शाखा के  पूर्व अध्यक्ष  महेंद्र सेठिया,  कमल रांका,  राजेश गोयल, वरिष्ठ सदस्य  दिलीप छाजेड़,  रोबिन पेड़ीवाल समेत शाखा के अनेक पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा काफी संख्या में साधारण सदस्य भी मौजूद रहे। उपरोक्त जानकारी शाखा के जन संपर्क अधिकारी पंकज फलोदिया के द्वारा दी गई।