देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका असर बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक सेलेब्स कोरोना का शिकार हो रहे हैं। बीते दिनों एक्टर कार्तिक आर्यन कोरोना की चपेट में आए थे वहीं अब शाहरुख खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस दोनों के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शाहरुख खान के जल्द ठीक होने की कामना की है।