गुवाहाटीः भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के स्थानीय मुख्यालय, पूर्वोत्तर सर्कल ने एसबीओए पब्लिक स्कूल गढ़चुक, गुवाहाटी में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर थांगबोई लुंकिम, महाप्रबंधक (एनडब्ल्यू-द्वितीय), एसबीआई एनई सर्कल, मदन एलएस, उप महाप्रबंधक और सीडीओ, विकास बसुमतारी, उप महाप्रबंधक और डेविड बर्मन, एसबीओए पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर महाप्रबंधक थांगबोई लुंकिम ने कहा कि खतरनाक रूप से घट रही जैव विविधता की रक्षा करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। उन्होंने स्कूली शिक्षकों से युवा छात्रों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और स्वच्छ और हरित जीवन शैली चुनने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। महाप्रबंधक लुंकिम ने स्कूल के स्टाफ सदस्यों में पौधे वितरित किए। इस कार्यक्रम में एसबीआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और एसबीओए पब्लिक स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों ने भी भाग लिया।
एसबीआई ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस