गुवाहाटीः सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, गुवाहाटी (असम) द्वारा संजीव शर्मा, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर ‘पौधारोपण अभियान’ के माध्यम से ‘हरित भारत, स्वस्थ भारत’ विषय के तहत 2022 ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया गया। इसी क्रम में सोनम बोध, उप महानिरीक्षक, सीमांत गुवाहाटी ने बोड़ोलैंड ग्रीन अवार्ड वितरित करने के लिए 06वीं वाहिनी रानीगुली के अंतर्गत अदाबाड़ी फील्ड, कोकराझाड़ में वन विभाग, बोड़ोलैंड प्रादेशिक परिषद द्वारा आयोजित ‘विश्व पर्यावरण दिव 2022’ समारोह में भाग लिया। उन्होंने सभी को पौधारोपण की आवश्यकता के विषय में जानकारी दी ताकि हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर सकें और एक सुनहरा भविष्य बना सकें। इसी तरह के आयोजन सेक्टर मुख्यालय बंगाईगांव और रंगिया के साथ-साथ पहली वाहिनी सोनापुर, 15 वीं वाहिनी काजलगांव, 24वीं वाहिनी रंगिया, 27वीं वाहिनी हाउली, 31वीं वाहिनी गोसाईगांव, 54वीं वाहिनी बिजनी और 64वीं वाहिनी बारामा में भी किए गए। वृक्षारोपण अभियान के दौरान, एसएसबी कर्मियों ने अपने परिवारों और आम नागरिकों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया। सीमा सुरक्षा कर्तव्यों के अलावा, एसएसबी, सीमांत गुवाहाटी ने पर्यावरण की रक्षा के लिए वर्तमान वर्ष में 1 लाख से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया है। कृपया अपके सम्मानित समाचार पत्र में उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति तथा ईमेल के साथ संलग्न कार्यक्रम की तस्वीर को प्रकाशित करने के कष्ट करें।