गुगल पे इंडिया में सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन भुगतान ऐप में से एक बन चुका है। इसका इस्तेमाल आपके  दोस्तों, परिवार, स्थानीय स्टोर या तीसरे पक्ष के ऐप से पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए किया जाने लगा है। यह यूजर्स को हर ट्रांजेक्शन के लिए रिवॉर्ड भी देता है। ऐप इन ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड भी ऐप पर ही मिल जाता है। यदि आप गूगल द्वारा आप पर इस सारी सूचना को सहेजने या ट्रैक करने में सहज महसूस नहीं  कर रहे हैं, तो आप इसे हटा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपने गूगल पे ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री को कैसे हटा सकते हैं और गूगल को डेटा ट्रैक करने से रोक भी सकते हैं। गूगल पे ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री को स्थाई रूप से कैसे हटाएं:- सबसे पहले गुगल क्रोम ओपन और "https://www.google.com" वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद गूगल अकाउंट खोजें और अपने खाते में लॉग इन करना होगा। अब ऊपरी बाएं कोने पर तीन लाइन पर क्लिक करके डाटा और प्राइवेसी ऑप्शन को चुनें इसके उपरांत हिस्ट्री सेटिंग सेक्शन पर जाएं और वेब और ऐप एक्टीविटी मैनेज ऑल सभी वेब ऐंड ऐप एक्टीविटी विकल्प का चयन करें। अब सर्च बार पर वर्टिकल थ्री लाइन्स पर टैप करें और अदर गूगल एक्टिविटी का चयन करें। गूगल पे अनुभव के अंतर्गत, मैनेज एक्टीविटी पर टैप कर दें। आपको डिलीट के लिए एक ड्रॉप-डाउन नजर आएगा जहां आप लेन-देन इतिहास के किस भगा को हटाना चाहते हैं, इसका चयन कर सकते हैं। यहां आपको कई ऑप्शंस मिलेंगे, जिसमें आपको लास्ट आवर, लॉस्ट डे, कस्टम रेंज भी प्रदान की जा रही है। यूजर्स के पास एक निश्चित समय अवधि के लिए ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री को हटाने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। एक बार, आप विकल्प चुनते हैं, बस डिलीट के विकल्प को चुनें। गूगल के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, आपकी व्यक्तिगत जानकारी कभी भी किसी को नहीं बेची जाती है और विज्ञापनों को लक्षित करने के लिए आपका ट्रांसजेक्शन हिस्ट्री किसी अन्य गूगल प्रोडक्ट के साथ  शेयर नहीं किया जाता है।