दाल को प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है इसलिए शाकाहारी लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसी ही एक फायदेमंद दाल है लोबिया। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरुरी होते हैं। लोबिया में भरपूर मात्रा में फाइबर, मैंग्नीज, प्रोटीन, फैट आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लोबिया के सेवन से वजन घटाने से लेकर कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। लोबिया में मौजूद प्रोटीन से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। लोबिया का सेवन करना हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आधा कप लोबिया में हमारी दिनभर की जरूरत का 8 प्रतिशत कैल्शियम होता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों का दर्द या कमजोरी की समस्या दूर होती है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए भी लोबिया का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। लोबिया में घुलनशील और घुलनशील फाइबर पाया जाता है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता और धीरे पचने वाला कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। लोबिया के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लोबिया के सेवन से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर भारी मल को हल्का करता है, जिससे उसे बाहर निकालना आसान होता है। लोबिया के सेवन से आंतों के बेहतर कामकाज में मदद मिलती है।
नॉन-वेज से भी ज्यादा ताकतवर है यह दाल