टिहू: असम विज्ञान तकनिकी एवं पर्यावरण परिषद की आर्थिक मदद से कल टिहू के निकटवर्ती जलखाना भठुवाखाना हाईस्कूल (जभहा) में एसटेक के प्रकल्प विज्ञानी पार्थिव काश्यप शर्मा ने पौधें की विविधता केंद्र का उदघाटन करते हुए अंचल के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बताया है। इस दौरान जभहा के प्रखंड समिति के अध्यक्ष मनिकांत दास की अध्यक्षता में आयोजित सभा में उद्देश्य की व्याख्या प्रधानाध्यापक कंदर्प शर्मा ने किया। सभा में टिहू के सर्किल अफसर अरुप चौधरी, भट्टदेव विश्वविद्यालय के पंजीयक डॉ. गुरुप्रसाद खाटनियर, टिहू कालेज के प्राध्यापक डॉ. सुरेश भराली, प्रिय नाथ डेका, महेन्द्र डेका आदि ने भाषण प्रदान किया। शिक्षक कल्याण शर्मा ने सभा का संचालन किया। सभा में प्रतिवादन पाठ किया शिक्षिका कुईन पाठक ने। कार्यक्रम के साथ जुड़े हुए विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का द्वार उद्घाटन उद्यान फसल के विशेषज्ञ होमेश्वर मजूमदार ने। पौधें की विविधता केंद्र के कार्यालय का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता डिम्बेश्वर डेका ने किया। इसके पहले शहीद बेदी की प्रतिमा के सामने पास दीप प्रज्वलन जभगाप के अध्यक्ष मीरा देवी ने किया। उल्लेखनीय है 90 से भी अधिक औषधियों के पौधे लगाए गए जिसमें जभगाउस के अध्यक्ष अजित हालै, जभसास के सचिव कान्तेश्वर कलिता आदि ने भाग लिया। इसी तरह पौधे की विविधता केन्द्र उद्घाटन होने पर अंचल के लोगों ने आयोजक समिति को धन्यवाद ज्ञापन किया।