त्रिपुरा: त्रिपुरा में 11 कैबिनेट सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद, मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में राज्य के लोगों के कल्याण के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। कैबिनेट की पहली बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री सुशांत चौधरी ने यहां नागरिक सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ माणिक साहा के नेतृत्व में नए मंत्रालय की पहली कैबिनेट ने चार महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।