कुछ लोग जहां चाय के दीवाने होते हैं वहीं कुछ लोग कॉफी के भी दीवाने होते हैं। सुबह की शुरुआत गर्मी में भी उनकी कॉफी के साथ ही होती है। ज्यादा कॉफी पीना सेहत के लिए ही नहीं बल्कि दिमाग के लिए भी नुकसानदेह होती है। हम में से कई लोग ऑफिस में बैठे-बैठे कई कप कॉफी पी जाते हैं। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में हैं, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि दिन में कई कैप कॉफी आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं गर्मियों में ज्यादा कॉफी पीने के नुक्सान।

- अगर आप दिनभर में 3 कप से अधिक कॉफी रोजाना पीते हैं, तो इससे आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए एक सीमित मात्रा में ही कॉफी का सेवन करें।

- कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन करने से ग्लूकोमा की परेशानी बढ़ सकती है। इससे आपकी आखों की रौशनी को खतरा हो सकता है।

- शरीर में अत्यधिक मात्रा में कैफीन जाने से अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। इसलिए दिन भर में कोशिश करें कि सिर्फ 2 कैप ही कॉफी पीएं।

- ज्यादा कॉफी पीने से माइग्रेन की समस्या भी होती है। इसलिए जिन्हे माइग्रेन है उन्हें कॉफी न के बराबर लेनी चाहिए।

- दिन में कई कप कॉफी पीने से गैस, बदहजमी, अपच और कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है। ज्यादा कॉफी  शरीर से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए गर्मी में कॉफी का सेवन कम करना चाहिए।