सूरजमुखी के बीज खाने के बड़े फायदे होते हैं। यह बॉडी के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। जी हां और इसको खाने से कई गंभीर बीमारियों से लडऩे में मदद मिलती है। केवल यही नहीं बल्कि इसको गुण को आयुर्वेद भी मानता है और दवा के रुप में इस्तेमाल करता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं सूरजमुखी के बीज के फायदे।
सूरजमुखी का बीज रखता है दिल को स्वस्थ : जानकारों के मुताबिक इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ विटामिन, पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड और फ्लेवोनॉइड भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जी हां और इससे आपको दिल की बीमारी से लडऩे में मदद मिलती है। केवल यही नहीं बल्कि इसके इस्तेमाल करने वालों को दिल की बीमारी होने का खतरा कम रहता है। यही कारण है कि हर्ट मरीजों को इसके उपयोग की सलाह दी जाती है।
कोलेस्ट्रोल को करता है कंट्रोल : सूरजमुखी के बीज में ओमेगा फैटी एसिड पाए जाते हैं जो ब्लड शूगर, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में काफी कारगर साबित होता है। जी हां और इसके नियमित इस्तेमाल से शरीर में तुरंत फायदे दिखने लगते हैं।
क्या है सूरजमुखी के बीज को इस्तेमाल करने का सही तरीका : इसको इस्तेमाल करने के लिए आप एक मुठ्ठी सूरजमुखी के बीज को ओट्स, दलिया या सलाद में डाल कर ऐसे ही खा सकते हैं। वैसे इसके अलावा आप इसको भूनकर भी अगर खाना चाहे तो खा सकते हैं।