आज के दौर में लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास आपको मोबाइल फोन नजर आ जाएगा।  लेकिन मोबाइल इस्तेमाल करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान भी देना पड़ता है, क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हम मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। इसलिए मोबाइल यूजर के लिए ए जानना जरूरी हो जाता है कि मोबाइल का इस्तेमाल करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप एक मोबाइल यूजर हैं, तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। किसी को आपत्तिजनक मैसेज या कॉल न करें अगर आप मोबाइल यूजर हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको कभी भी किसी को भी आपत्तिजनक मैसेज नहीं भेजने हैं और न ही इस तरह की कॉल भी नहीं करनी है। ऐसी चीजें आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है और आपकी शिकायत पुलिस से होने पर आपके ऊपर कार्रवाई भी हो सकती है।

किसी अनजाने व्यक्ति को अपना मोबाइल न दें : हर किसी के मोबाइल में कई अहम जानकारी होती है। ऐसे में इसका किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में जाना सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा कोई अनजान व्यक्ति आपके मोबाइल से गलत कॉल या मैसेज भी कर सकता है, जिसकी वजह से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।

अनचाहे ऑफर्स से सावधान : आज का दौर सोशल मीडिया का है। ऐसे में लोग एक-दूसरे को कई तरह के ऑफर्स वाले मैसेज भेजते रहते हैं। जबकि इन मैसेज का असली सोर्स किसी को नहीं पता होता है। दरअसल, ऐसे मैसेज आपका डाटा चुराते हैं और कई बार ये मैसेज आपका बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं। इसलिए इनसे सावधान रहें।

बेवजह पुलिस का नंबर डायल न करें :  कई लोग बेवजह या फर्जी कॉल करके पुलिस का समय खराब करते हैं। ऐसे में अगर आप पुलिस को बेवजह कॉल करते हैं, तो पुलिस आप पर उचित कार्रवाई कर सकती है। इसलिए ऐसा कभी न करें।

इस तरह के एप इंस्टॉल न करें : इस तरह के एप को अपने मोबाइल में कभी इंस्टॉल न करें, जिन पर आपको भरोसा न हो और जो प्ले स्टोर की जगह किसी अनजाने लिंक्स या सोशल मीडिया के जरिए आपको मिले।