गुवाहाटी: सीग्राम्सी 100 पाइपर्स का ‘प्ले फॉर ए कॉज’ प्लेटफॉर्म बीते वर्षों में ऐसे कार्यों को सहयोग देने में सबसे आगे रहा है, जो समाज को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। इस प्रकार ब्रांडों का मूल प्रस्तााव ‘अच्छाई के लिए याद रहें’ (बी रिमेम्बसर फॉर गुड) अनुभव करने योग्य तरीके से साकार होता है। इस साल 100 पाइपर्स ‘प्ले फॉर ए कॉज’ ने एआरओएच फाउंडेशन के साथ साझेदारी में एक वर्ष में 1 मिलियन (10 लाख) पेड़ लगाने का वादा करके भविष्य को ज्यादा हरित बनाने का संकल्प लिया है। 100 पाइपर्स ने यह महत्वतपूर्ण कैम्पेेन 22 अप्रैल को ‘अर्थ डे’ पर शुरू किया है। 100 पाइपर्स ने भविष्य की तकनीकों को भी अपनाया है और पौधारोपण को समर्पित भारत के पहले पर्यावरण-थीम वाले एनएफटी ‘नाऊ फंडिंग टुमॉरो’ को लांच किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की थीम पर आधारित 13 प्रतिष्ठित एनएफटी को 22 अप्रैल 2022 को लांच किया गया है। एनएफटी की बिक्री से मिली रकम एआरओएच फाउंडेशन को स्थानांतरित की जाएगी और इसके अलावा, इससे व्याटपक पौधारोपण पहल के एक बड़े हिस्से में योगदान देने में भी मदद मिलेगी। ब्रांड ने पौधारोपण की जरूरत को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए एक अनूठा डिजिटल अभियान भी शुरू किया है। इसने दर्शकों से एनएफटी बिक्री में हिस्सा लेकर सीटीओ- चीफ ट्री ऑफीसर बनने के लिए आह्वान किया है। इससे न सिर्फ उनका कलेक्शफन बढ़ेगा बल्कि पौधे उगाने में भी मदद मिलेगी। प्रत्येक एक्सक्लूसिव एनएफटी ब्रांड के लिए 10 पौधे रोपे जाएंगे और प्रत्येक दुर्लभ एनएफटीके लिए 2 पौधे लगाए जाएंगे। इस पहल पर अपना रोमांच व्यक्त करते हुए, पर्नोड रिकार्ड इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफीसर कार्तिक मोहिन्द्रा ने कहा कि सीग्राम्स 100 पाइपर्स विचार और नवाचार के नेतृत्वस में विश्वानस करता है। ‘प्ले फॉर ए कॉज़’ के म्यू्जिक इवेंट्स हमारे ब्राण्ड के महत्वसपूर्ण अनुभव हैं, जो ‘अच्छाई के लिए याद रहें’ के सिद्धांत को साकार करते हैं।