गुवाहाटी : असम के प्रमुख गल्र्स कॉलेज हैंडिक कॉलेज की छात्राओं ने यौन उत्पीडऩ के आरोपी सहायक प्रोफेसर को फिर से बहाल करने के खिलाफ सोमवार को कॉलेज परिसर के अंदर धरना दिया।  हैंडिक कॉलेज छात्र संघ के अनुसार मानस गोगोई के रूप में पहचाने जाने वाले सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया गया था। कई छात्राओं द्वारा यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निलंबित कर दिया गया था। पर बाद में प्रोफेसर को फिर से उसी पद पर बहाल किए जाने की जानकारी मिलते ही छात्राएं भडक़ उठीं। आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से अपने फैसले की समीक्षा करने की अपील की और उनकी स्थायी बर्खास्तगी की मांग की। छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर मानस गोगोई छात्राओं को अश्लील संदेश भेज रहे थे जिसके बाद करीब चार छात्राओं ने प्राधिकरण से शिकायत की थी।