कोकराझाड़: आज विश्व पृथ्वी दिवस पर कोकराझाड के सालाकाटी में स्थित एनटीपीसी बंगाईगांव ने टाउनशिप में कुल एक सौ पेड़ लगाए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया एनटीपीसी बंगाईगांव के ईडी सुब्रतो मंडल ने। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए क्योंकि पेड़ ही हमारे पर्यावरण को शुद्ध कर सकते हैं और हमारे आबोहवा को स्वच्छ बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इसलिए हम सभी को अपने आने वाली पीढ़ी को बचाए रखने के लिए पेड़ लगाना चाहिए। इस अवसर पर टी रविंद्र जिएम(ओ एंड एम), उमेश सिंह जिएम(एफ एम), डीपी पात्रा जिएम (अपरेशन), इंदुरी रेड्डी जिएम मेंटेनेंस, अरुणाशिश दास जिएम प्रजेक्ट, इनेयुली एजिएम(इएमजी)उपस्थित थे। सभी लोगों ने इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया।