ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में एक दुर्लभ सफेद गाल वाला मकाक देखा गया है। यह दूसरी बार था जब सफेद गाल वाले मकाक को देखा गया। इसे इस साल की शुरुआत में प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) के वैज्ञानिकों द्वारा पहली बार अंजाव जिले में देखा गया था। राज्य के पश्चिम कामेंग जिले के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) चुखु लोमा ने रविवार को इसकी जानकारी दी।