हनुमान टोक गंगटोक सिक्किम का एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है, जिसका नाम हनुमान जी के नाम पर रखा गया है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि मंदिर की देखभाल भारतीय सेना द्वारा की जाती है। यह मंदिर 7,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित मंदिर है,जो दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है जहां से माउंट कंचनजंगा और गंगटोक शहर के सुंदर दृश्यों को देखा जा सकता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि हनुमान टोक में सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, जो देश भर के पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी आकर्षित करती हैं।

हनुमान टोक आने वाले पर्यटक इस जगह की सुंदरता का भरपूर आनंद लेते हैं। इस जगह सूर्योदय का नजारा बेहद खास होता है। इसलिए अगर आप सूर्योदय देखता चाहते हैं तो आप सुबह 5ः00 बजे से पहले यहां पहुंच सकते हैं, जो देखने के बाद आपको एक अलग ही एहसास होगा।

हनुमान टोक का इतिहास काफी दिलचस्प और अनोखा है क्योंकि स्थानीय लोगों के अनुसार माना जाता है बहुत समय पहले, लोग यहां एक पत्थर की पूजा करते थे,जो यहां खुले में स्थापित था। लेकिन एक बार अप्पाजी पंत (जो एक अधिकारी थे) उन्होंने इस पवित्र स्थल के बारे में सपना देखा जिसके बाद उन्होंने 1950 के दशक में हनुमान टोक का निर्माण करवाया और भगवान हनुमान की एक प्रतिमा को यहां स्थापित किया।

कुछ सालों बाद 1968 में इस क्षेत्र को भारतीय सेना को दिया गया था, और तब से हनुमान टोक की देख रेख भारतीय सेना द्वारा ही की जाती है।

इस पवित्र स्थल से एक लोकप्रिय किवदंती भी जुड़ी हुई है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है हनुमान टोक वह स्थान था जहां भगवान हनुमान ने संजीवनी को हिमालय से लंका ले जाते समय विश्राम किया था।

हनुमान टोक मंदिर एक लंबे आकार के साथ एक गोल आकार की संरचना है, जिसमें भगवान हनुमान के जीवन को दर्शाते हुए कई चित्रों के साथ पीले और लाल रंग का चित्रण किया गया है। अच्छी तरह से एक लकड़ी की छत और टाइलों से सुसज्जित मंदिर में कुछ कुर्सियों को रखा गया है ताकि आगंतुक आराम कर सकें। हनुमान टोक के पास एक साईं बाबा का मंदिर और सिक्किम के शाही परिवार का अंतिम संस्कार स्थल भी मौजूद है जिसे लुकश्याम के नाम से जाना जाता है।