गर्मियों में फल खाना लाभदायक माना जाता है और यह बहुत जरूरी भी होता है। हालांकि ऐसे में लोग फलों को एक साथ या फिर चाट बनाकर भी खाते हैं। आप सभी को बता दें कि आज के समय में गर्मियों में फ्रूट चाट का चलन काफी ज्यादा हो गया है और ऐसे में लोग कई सारे फल एक साथ भी खाना पसंद करते हैं। जी हां, कुछ लोग अंगूर केला साथ खाते हैं तो कुछ लोग सेब केला साथ खाते हैं। इसके आलावा कुछ लोग केला पपीता साथ में खाना भी पसंद करते हैं। हालांकि हम आपको बता दें कि नियमित रूप से पपीते के सेवन से पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलती है। इसी के साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। जी हां और केले की बात करें तो केला भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ फलों को साथ खाने से आपको खतरा भी हो सकता है। अब आज हम आपको बताते हैं कि क्या हो सकते हैं नुकसान।

केला : पपीता का साथ में सेवन नहीं करना चाहिए। पपीते में पपेन नाम का तत्व होता है जो कि लोगों को एलर्जी से ग्रस्त कर देता है। वहीं पपीते का सेवन करने से सांस से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है और इसी के साथ में केला पपीता एक साथ लिया जाए तो यह आपके लिए हानिकारक रहेगा। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। पीलिया रोगियों को भी पपीता ना खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद पपेन बीटा-कैरोटीन पीलिया की समस्याओं को बढ़ा देता है। वहीं पपीता केले का सेवन एक साथ करने से पेट में दर्द भी हो सकता है। अगर आपको सर्दी जुकाम की परेशानी है तो ऐसे में शाम को केला न खाएं।