गुवाहाटीः क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी), गुवाहाटी ने मंगलवार की रात 22 मार्च से शुरू होने वाले कई दिनों तक शहर में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। मौस वैज्ञानिक डा. संजय शॉ ने बताया कि गुवाहाटी में अगले सात दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। आज शाम या रात के समय बारिश या गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते है। उन्होंने बताया कि अगले सात दिनों तक गुवाहाटी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 21 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। असम के अलावा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित उत्तर-पूर्व के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस हल्कि बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि आज दिन से ही कई बार आसमान में बादल छाए रहें। वहीं हवा में धूल होने के कारण लोगों को कहीं आनेजाने में भी काफी परेशानी हो रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बारिश के कारण लोगों को धूल से भी राहत मिलेगी।
गुवाहाटी में आज से बारिश की संभावना : मौसम विभाग
