अपनी जिंदगी में सभी सुखी होने की कामना करते हैं। हर इंसान यही प्रार्थना करता है कि वो और उसकी फैमिली की लाइफ खुशियों से भरी रहे। उनकी लाइफ में कभी भी धन की कमी न हो। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत  भी करते हैं। लेकिन, कभी-कभी कड़ी मेहनत करने के बाद भी कुछ लोगों का भाग्य उनका साथ नहीं देता और उन्हें हमेशा असफलता और निराशा ही हाथ लगती है। अगर आपको भी लगातार निराशा हाथ लग रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि शास्त्रों और पुराणों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। इस सफल जीवन को जीने  का जिक्र गरुड़ पुराण में किया गया है। इसके अलावा गरुड़ पुराण  में कुछ ऐसी चीजों की उपासना का जिक्र भी किया गया है, जिसे करने से जीवन में सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है।

गंगा नदी : गंगा नदी को सभी नदियों में श्रेष्ठ माना गया है। गरुड़ पुराण में भी गंगा के जल को सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला बताया गया है। ऐसे में रोजाना गंगा माता की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही किसी देवी या देवता को जल देते समय पानी में थोड़ा-सा गंगा जल जरूर  मिलाना चाहिए।

तुलसी : तुलसी के पौधे का संबंध सीधे भगवान विष्णु से होता है। तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, तुलसी की पूजा रोजाना करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा तुसली के नीचे दिया जलाने का भी खास महत्व  होता है।

एकादशी व्रत : वहीं गरुड़ पुराण के अलावा कई धार्मिक ग्रंथों में एकादशी व्रत को श्रेष्ठ बताया गया है। माना जाता है कि जो इंसान पूरी निष्ठा के साथ एकादशी का व्रत करता है। उसे हमेशा उसका शुभ फल प्राप्त होता है। इसलिए, जीवन में खुशहाली के लिए हर किसी को एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए। इससे उसके जीवन में खुशियों और सफलता की बौछार होने लगती है।

भगवान विष्णु : गरुड़ पुराण की मानें तो अगर कोई भी इंसान अपने दिन की शुरुआत भगवान विष्णु की भक्ति के साथ करता है। तो, उसे अपने काम में सफलता जरूर मिलती है। ऐसे में रोजाना भगवान विष्णु की पूजा और उपासना करनी चाहिए।  माना जाता है कि भगवान विष्णु अपने भक्तों के सभी दुःखों को खत्म करके उनके जीवन में सुख-शांति प्रदान करते है। तो, आप भी अपने जीवन में सफलता पाने के लिए रोजाना भगवान विष्णु की पूजा  जरूर करें।