पूरी दुनिया 2022वा साल जी रही है और 2022 का भी दो महीने पूरे बीत चुके है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जो अभी 2013 में जी रहा है। यह देश अफ्रीका में स्तिथ है जहां अभी साल 2013 चल रहा है। इस देश का नाम इथियोपिया है। इथियोपिया का कैलेंडर दुनिया के कैलेंडर से 7 साल, 3 महीने पीछे चलता है। यह अफ्रीकी देश दुनिया से कई और मामलों में बिल्कुल अलग है। जहां दूसरे देशों में 12 महीना होता है, तो वहीं इस देश में 13 महीने का एक साल होता है। इथियोपिया की जनसंख्या करीब 85 लाख है जो अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। इथियोपिया का कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से करीब पौने आठ साल पीछे है। यहा पर नया साल एक जनवरी को नहीं मनाया जाता है, बल्कि 11 सितंबर को लोग नया साल मनाते हैं। साल 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर शुरू हुआ था। इससे पहले इथियोपिया में जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है जो देश कैथोलिक चर्च को मानते थे उन्होंने नया कैलेंडर स्वीकार कर लिया। लेकिन कई देशों ने इस कैलेंडर को स्वीकार नहीं किया और इसका विरोध कर रहे थे। इन देशों में इथियोपिया भी शामिल था।
2015 में चल रहा इथियोपिया : इथियोपिया के लोग ऑर्थोडॉक्स चर्च को मानते हैं। 7 बीसी में ईसा मसीह का जन्म हुआ जिसके मुताबिक, कैलेंडर की गिनती शुरू हुई। इसकी वजह से अभी तक यहां के कैलेंडर में साल 2015 चल रहा है जबकि दुनिया में 2022 शुरू हो चुका है। इथियोपियन कैलेंडर में 13 महीने का एक साल होता है जिसमें 12 महीने 30 दिन के होते हैं। अंतिम महीने को यहां पर पाग्युमे कहा जाता है जिसमें पांच या छह दिन होते हैं। साल की गिनती में नहीं आने वाले दिनों को जोड़कर इस महीने को बनाया जाता है। सबसे बड़ी खासियत है कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल सबसे ज्यादा जगहें इथियोपिया की हैं। यहां की सुंदरता देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।