दूध को हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे पीना से बॉडी को कैल्शियम, सोडियम, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन वगैराह अच्छी क्वांटिटी में मिलते हैं। लेकिन, जिस तरह हर चीज के पीने का एक सही टाइम होता है वैसे ही दूध का भी होता है। कुछ लोग सुबह ब्रेकफास्ट के टाइम पर दूध पीना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग दोपहर में। लेकिन, अगर आप दूध रात को पी रहे हैं तो, बता दें कि जल्द से जल्द  पीना छोड़ दें। वरना आपकी हेल्थ को बेहद नुकसान हो सकता है। तो, चलिए जान लें कि रात को दूध पीने से क्यों परहेज  करना चाहिए।

1. अगर आप रात के टाइम दूध पीते हैं तो इससे आपका वेट बढ़ सकता है। इसकी वजह यह है कि एक गिलास दूध में तकरीबन 120 कैलोरी होती है। दूध पीकर सोने के चलते ये कैलोरी बर्न भी नहीं होती। जिससे आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचता है।

2. दूध में लैक्टोस और प्रोटीन का मिक्सचर होता है। इसे सोने से पहले नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे आपकी नींद स्लो हो जाती है। आसान शब्दों में कहें तो इससे आपको नींद  जल्दी नहीं आती। जो कि हेल्थ के लिए बेहद हानिकारक है।

3. कई न्यूट्रीशिनिस्ट का मानना है कि रात के टाइम दूध पीने से खाने को डाइजेस्ट करने  में दिक्कत होती है।

4. रात के टाइम लिवर बॉडी में डिटोक्सिफिकेशन  का काम करता है जिसमें दूध की वजह से खलल पड़ता है।

5. रात में गर्म दूध फिर भी पिया जा सकता है। लेकिन, ठंडा दूध पीना बेहद ही नुकसानदायक होता है। इसे पीने की सलाह  बिल्कुल भी नहीं दी जाती।