गुवाहाटी : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 व 27 फरवरी को फाइव बिग अर्थात गैंडा, हाथी, एशियाई भैंस, रॉयल बेंगल टाइगर और हिरण एक साथ प्राप्त होने वाले काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान दर्शन के लिए पधारेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनवरी 1981 में भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया था। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पीवी नरसिंह राव तथा प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी राष्ट्रीय उद्यान के दौरा निश्चित होने के बावजूद सुरक्षा जनित कारणों से रद्द कर दिया गया था। दीर्घ 41 वर्ष के बाद राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारीगण काफी व्यस्त हो रहे हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार 26 फरवरी को तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के समावर्तन समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति हैलीकॉप्टर से बोकाखात आएंगे। राष्ट्रपति की यात्रा के लिए बोकाखात सार्वजनिक खैल मैदान में तीन हैलीपेड का निर्माण हो रहा है और बुधवार को प्रशासन को हैलीपेड हस्तांतरित किया जाएगा। मंगलवार को गोलाघाट उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा तथा एडीजीपी जीपी सिंह ने हैलीपेड निर्माण स्थल का दौरा किया। हैलीपेड की सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व गोलाघाट एसपी पर सौंपा गया है। बोकाखात से राष्ट्रपति गाड़ी से कहरा आएंगे। वहां आयोरा रिजर्ट में विश्राम लेकर राष्ट्रपति अपराह्न को परिवार सहित काजीरंगा के बागरि वनांचल में एक खुली जीप्सी गाड़ी में सवार होकर वन का दृश्य उपभोग करेंगे। असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी तथा मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा भी राष्ट्रपति का साथ देंगे। दौरे के बाद राष्ट्रपति शतवर्ष भवन में वनविभाग द्वारा प्रस्तुत एक डॉकुमेंटरी उपभोग करेंगे। रात को आयोरा रिजर्ट में विश्राम लेकर राष्ट्रपति सुबह कहरा के मिहिमुख में हाथी की सवारी करेंगे। इसके बाद फिर रिजर्ट लौटकर सुबह का नाश्ता करके राष्ट्रपति गाड़ी से बोकाखात लौटेंगे और वहां से हैलीकॉप्टर से गुवाहाटी आएंगे। राज्य सरकार की तरफ से मंत्री अतुल बोरा राष्ट्रपति के दौरे की सारी व्यवस्था का दायित्व संभालेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के दौरे से पहले केएनपी अधिकारियों ने पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। पार्क अधिकारियों ने सूचित किया है कि 26 फरवरी, 2022 की सुबह से 27 फरवरी, 2022 की अपराह्न तक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पश्चिमी रेंज, बगोरी और काजीरंगा रेंज, कोहोरा में हाथी सफारी और जीप सफारी सहित सभी पर्यटक गतिविधियां बंद रहेंगी। अधिसूचना में कहा गया है कि बुढ़ापहाड़ और अगोराटोली में पर्यटक गतिविधियां हमेशा की तरह सामान्य तरह से खुली रहेंगी।