मालीगांव : पूर्वोत्तर सीमा रेल ने कुछ ट्रेनों की सेवाओं को पुनर्बहाल करने का निर्णय लिया है, जिसे पूर्व में कटिहार मंडल के विभिन्न स्थानों पर बुनियादी विकास कार्यों तथा संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रद्द करने की योजना थी। हालांकि कुछ ट्रेनों को 12 फऱवरी, 2022 और अन्य कुछ ट्रेनों को 13 फरवरी, 2022 से पुनर्बहाल किया जाएगा। पुनर्बहाल की गई ट्रेन सेवाओं में सिलीगुड़ी जंक्शन-मालदा कोर्ट के बीच एक जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेन; कटिहार-मालदा कोर्ट के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन तथा कटिहार-मालदा टाउन के बीच अन्य एक जोड़ी ट्रेन शामिल है। इसके अलावा, हावड़ा-कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस को मालदा टाउन तथा कटिहार के बीच आंशिक रूप से पुनर्बहाल किया जाएगा। पुनर्बहाल की जाने वाली ट्रेनों में 12 फरवरी, 2022 को यात्रा करने वाली ट्रेन संख्या 07520 सिलीगुड़ी जंक्शन-मालदा कोर्ट डेमू स्पेशल की सेवा। 13 फरवरी, 2022 को यात्रा करने वाली ट्रेन संख्या 07519 मालदा कोर्ट-सिलीगुड़ी जंक्शन डेमू स्पेशल की सेवा। 13 फरवरी, 2022 को यात्रा करने वाली ट्रेन संख्या 05772/05771 कटिहार-मालदा कोर्ट-कटिहार स्पेशल की सेवा। 12 फरवरी, 2022 को यात्रा करने वाली ट्रेन संख्या 05702 कटिहार-मालदा टाउन स्पेशल की सेवा। 13 फरवरी, 2022 को यात्रा करने वाली ट्रेन संख्या 05701 मालदा टाउन-कटिहार स्पेशल की सेवा। उधर, आंशिक रूप से पुनर्बहाल ट्रेन सेवाएं 12 फरवरी, 2022 को ट्रेन संख्या 13033 हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस की सेवा मालदा टाउन तथा कटिहार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से पुनर्बहाल की गई है। 13 फरवरी, 2022 को ट्रेन संख्या 13034 कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस की सेवा कटिहार तथा मालदा टाउन स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से पुनर्बहाल की गई है। दूसरी ओर, ट्रेन संख्या 15464 सिलीगुड़ी जंक्शन-बालूरघाट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13174 अगरतला-सियालदह एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 12364 हल्दीबाड़ी-कोलकाता एक्सप्रेस निर्धारित समय-सूची के अनुसार यात्रा आरंभ करेगी।
पूर्वोत्तर सीमा रेल कुछ ट्रेनों की सेवाएं करेगी पुनर्बहाल
