भोपाल के स्थानीय बाल भवन स्कूल शयमला हिल्स के छात्र-छात्राओं द्वारा डीबी मॉल के बाहर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 87 छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से जल बचाओ जीवन बचाओ एवं पर्यावरण सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए । अलग-अलग तीन नाटकों के मध्यम से दी गई प्रस्तुति में लोगों से अपील की गई कि यदि भविष्य बचना है तो पर्यावरण बचाना होगा । नाटक का निर्देशन फिजा कलीम ओर पदमा पुरोहित , फैजान खान के माध्यम से किया गया । 87 छात्र-छात्राओं ने नाटक में बताया कि दूषित जल से मानव जीवन किस प्रकार से संकट में पड़ सकता है। यदि वक्त देते दूषित वातावरण को सही नहीं किया गया तो पृथ्वी पर मानव जीवन संकट में पड़ सकता है इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य की हालत में वातावरण को दूषित ना होने दें , बच्चों ने अपनी नाटक में संदेश में कहा जल, ध्वनि,भूमि , और हर तरह के प्रदूषण से धरती को मुक्त करना है जिस के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और प्लास्टिक का इस्तेमाल से बंद कर दे। तभी भारत सुरक्षित रहेगा एवं विश्व सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर प्रचार्य राजेश शर्मा, उपप्राचार्य हुमैरा आरिफ भी मौजूद रही।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश