हमें अपने जीवन और धरती पर पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ बहुत महत्वपूर्ण है। पेड़ों को बचाने के लिए हमे बेहतर प्रयास करने होंगे। पेड़ जहरीले गैसों को दूर कर हमें शुद्ध हवा उपलब्ध कराते हैं व पर्यावरण को प्रदूषण रहित कराते हैं। पेड़ो की रक्षा के लिए लोगों ने चिपको आंदोलन, तो किसी ने वृक्षारोपण अभियान किए। इन सब अभियानों से हम सभी अवगत हैं लेकिन आज हम पेड़ों की रक्षा के लिए शुरू किए गए अभियान के बारे में जानने वाले हैं जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले एक शख्स ने की हैं। वो शख्स पेड़ों को बचाने के लिए ईश्वर की मदद ले रहा है। पेड़ों को बचाने वाले इस शख्स का नाम परागदत्त मिश्रा है, जो वजीरगंज विकास खंड के नागवा पंचायत के प्रमुख हैं। परागदत्त मिश्रा पेड़ों की सुरक्षा के लिए हमेशा आगे रहते हैं। मिश्रा ने पेड़ों को बचाने के लिए एक नया तरीका निकला हैं। मिश्रा ने कहा कि मैंने देवी-देवताओं को पेड़ों का संरक्षक बनाया है। पेड़ों को पेंट करने की पूरी लागत वो खुद अपनी जेब से उठाते हैं। वो अपने साथ पेंट, ब्रश, औजार और सिंदूर रखते हैं। एक पेड़ की तस्वीर की लागत लगभग 200 रुपए है। परागदत्त मिश्रा का यह भी कहना था कि लगभग सभी पेड़ काट दिए गए हैं जो मैंने पिछली बार’ प्रधान ’ बनने के बाद लगाए थे। इसलिए वो पेड़ों पर देवी-देवताओं की तस्वीर बनाने का तरीका अपनाया, जो काम कर गया हैं। मिश्रा के प्रयासों की सफलता के बाद, आस-पास के गांवों के लोगों ने भी पेड़ों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया हैं।
इस शख्स ने पेड़ों को बचाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका