गंगटोकः पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम का खूबसूरत शहर पेलिंग समुद्र की सतह से 2150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बर्फ से ढंके हुए पहाड़ और पहाड़ों की चोटियों से दिखने वाले मनोरम दृश्य इसे और भी हसीन बना देते हैं। इस शहर से कंचनजंघा का बेहद मनोरम नजारा दिखता है। इसके अलावा पेलिंग का समृद्ध इतिहास और संस्कृति ने इसे गंगटोक के बाद सिक्किम का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बना दिया है। कहते हैं शुरू में पेलिंग जंगलों से भरा इलाका था जिसमें कई जानवरों का बसेरा था। इसका विकास एक समृद्ध गांव के रूप में होने का सबसे बड़ा कारण बने दो बौद्ध मठ पेमयांग्स्ते और संगाचोलिंग हैं जिनके बीच में यह स्थित है।
खूबसूरती का मजा लेने जरूर जाएं पेलिंग
