विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर तथा विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक कंबोडिया में स्थित है। यह कंबोडिया के अंगारकोट में है जिसका पुराना नाम ‘यशोधरपुर’ था। इसका निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय (1112-53 ई.) के शासनकाल में हुआ था। कंबोडिया के अंगारकोट में विश्व प्रसिद्ध और दुनिया में सबसे बड़ा भगवान विष्णु का हिंदू मंदिर अंकोर वट स्थित है, जो 500 एकड़ में फैला हुआ है। इन पेड़ों की खासियत ये है की इन पेड़ों ने पूरे मंदिर को अपनी जड़ों और तनों से जकड़ के रखा हुआ है, जिससे की इन खंडहर मंदिरों का अस्तित्व आज भी वैसा का वैसा ही है। सैकड़ों साल पुराने इस मंदिर और इन पेड़ों को देश की धरोहर घोषित कर दिया गया है। इस वृक्ष का नाम है ता फ्रोम ट्री ऑफ कंबोडिया। कंबोडिया के अंगारकोट में स्थित इस वृक्ष को देखने के लिए विश्व के कोने कोने से लोग आते हैं। यहां के विशालकाय मंदिरों को इन वृक्षों ने ढंक कर रखा है। मंदिर और वृक्ष का यह अद्भुत मिलन देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं। यहां का जंगली क्षेत्र सिल्क कॉटन के वृक्षों के लिए भी प्रसिद्ध है।
विश्व का अजूबा ट्री कंबोडिया का ता फ्रोम
