गुवाहाटीः नर सेवा नारायण सेवा के लिए समर्पित जीएलपी सोशल सर्किल तथा श्री हनुमान सेवा निधि ट्रस्ट ने विशेष पहल करते हुए लाइब्रेरी एवं योग हॉल का निर्माण पूरा कर लिया है। इसका उद्घाटन अगामी 12 जनवरी को दिन के 11 बजे होगा। इसकी जानकारी सर्किल के महामंत्री अशोक अग्रवाला(भूत) ने दी। उन्होंने बताया कि नगर के  बी. बरूवा कैंसर इंस्टीट्यूट (बीबीसीआई, ए यूनिट ऑफ टाटा मेमोरियल सेंटर, मुबई) के परिसर में समाजसेवी आरजी हरलालका की ओर से अपने पिता स्वर्गीय एमसी हरलालका की स्मृति में इस लाइब्रेरी एवं योग हॉल का निर्माण कराया गया है। मालूम हो कि बीबीसीआई के परिसर में गत चार वर्ष पूर्व उनके ही द्वारा अपने स्व. पिता की स्मृति में अन्नकूट विहार ( कैंटीन) का निर्माण कराया गया था, जिसमें हर दिन कैंसर के ओपीडी के मरीजों को दोपहर में निः शुल्क आहार प्रदान किया जाता है। इस सेवा के तहत प्रतिदिन लगभग 100 मरीजों को आहार उपलब्ध करवाया जाता है। यह प्रोजेक्ट समाजबंधुओं के सहयोग से निरंतर सुचारू रूप से जारी है। यह सेवा कैंसर मरीजों के लिए सर्किल एवं ट्रस्ट की ओर से माघ बिहू के अवसर पर उपहार स्वरूप समर्पित है।