गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने राज्य के पुलिस विभाग से करीब 16,000 पदों की भर्ती प्रक्रिया 10 मई के भीतर पूरी करने को कहा है। मंगलवार को डिब्रूगढ़ जिले के दुलियाजान में चल रहे एसपी सम्मेलन के दौरान सीएम ने यह निर्देश दिया। सीएम ने कहा,राज्य पुलिस की नई कमांडो बटालियन के लिए कुल 5000 नए पद सृजित किए गए हैं। राज्य पुलिस में पहले से ही 11,000 पद खाली पड़े हैं। मैंने विभाग से 10 मई के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। असम सरकार ने राज्य में मौजूदा सरकार के पहले साल के पूरा होने पर 10 मई तक 1 लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती करने का लक्ष्य रखा है। विभिन्न विभागों में 1 लाख नौकरियों में से असम सरकार ने पुलिस विभाग को 16,000 पदों पर भर्ती करने का काम सौंपा था। इसी तरह शिक्षा विभाग को करीब 25,000 और स्वास्थ्य विभाग में 5,000 पदों पर समय सीमा के भीतर भर्ती करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस को पासपोर्ट और अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा है। फोरेंसिक परीक्षण और प्राथमिकी पंजीकरण के लिए एक ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रणाली पर भी चर्चा की गई।
असम पुलिस 16,000 पदों पर करेगी भर्ती