नई दिल्ली : रेल से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, नए साल के मौके पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक खास सुविधा की शुरुआत की है। अब यात्रीगण बिना रिजर्वेशन के भी ट्रेनों में सफर कर सकते हैं। हालांकि ये सुविधा नई नहीं है, लेकिन बीते वर्ष कोरोना महामारी के  चलते रेलवे ने इस सुविधा पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन जैसे-जैसे हालात में सुधार हो रहा है, धीरे-धीरे सभी चीजें वापस से पटरी पर आ रही हैं। इसी क्रम में रेलवे ने अपनी सुविधाओं को दोबार शुरू करना चालू कर दिया है। इसके तहत अब 1 जनवरी से भारतीय रेलवे 20 जनरल डिब्बों पर अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने का मौका दे रही है। इसका मतलब ये, कि अब नए साल से सभी यात्री अनारक्षित टिकट पर भी ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। अगर आप भी अपना रिजर्वेशन नहीं करवा पाए हैं तो आप भी इस नई शुरुआत के तहत ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। रेलवे की नई शुरुआत के तहत अब यात्री एक बार फिर से अनारक्षित टिकट के जरिए यात्रा कर सकेंगे। अगर किसी भी कारण से आप अपना रिजर्वेशन टिकट नहीं करवा पाए हैं, तो अब आप जनरल कोच में भी सफर कर सकते हैं।