नई दिल्ली : चीन के बाद अब पाकिस्तान भी भारतीय सीमा के करीब कंस्ट्रक्शन की कोशिश कर रहा था। यह कंस्ट्रक्शन नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टीटवाल सेक्टर में एलओसी के पार 500 मीटर के दायरे में किया जा रहा था। मंगलवार को जब भारतीय सेना को इसका पता लगा तो माइक पर पाकिस्तानी सैनिकों को चेतावनी दी गई, जिसे सुनकर पाकिस्तान ने कंस्ट्रक्शन रोक दिया। पाकिस्तान की यह हरकत रुशष्ट प्रोटोकॉल के खिलाफ है। इंडियन आर्मी को मंगलवार को पाकिस्तान के कंस्ट्रक्शन का पता चला। इसके बाद अधिकारियों ने इसे रोकने के लिए माइक पर चेतावनी दी। भारतीय सेना के अफसरों ने माइक पर अनाउंस करते हुए कहा कि इस कंस्ट्रक्शन को बंद कर दीजिए, आप हमारी बात नहीं सुनेंगे तो हमें आगे की कार्रवाई करनी पड़ेगी। मंगलवार को ही गांव वालों ने भारतीय सेना को पाकिस्तानी कंस्ट्रक्शन की जानकारी दी, इसके बाद अफसरों ने माइक पर पाकिस्तानियों को चेतावनी दी। कुपवाड़ा के एलओसी युगल मनहास ने भास्कर से बातचीत में ये बात कन्फर्म की है कि पाकिस्तान ने टीटवाल सेक्टर में कुछ गैरकानूनी कंस्ट्रक्शन करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि एलओसी के 500 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता है, लेकिन जैसे ही हमने आपत्ति जताई तो पाकिस्तान की तरफ से कंस्ट्रक्शन रोक दिया गया।
बॉर्डर पर कंस्ट्रक्शन की पाकिस्तानी साजिश इंडियन आर्मी की चेतावनी के बाद रोका काम