लंदन: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से दुनिया परेशान है। इस बीच सुपर वैरिएंट का खतरा भी सामने आ रहा है। ब्रिटेन के एक हेल्थ एक्सपर्ट ने डराने वाली चेतावनी दी है। मॉडर्ना के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. पॉल बर्टन ने कहा है कि अगर ओमिक्रोन और डेल्टा स्ट्रेन मिलकर किसी को संक्रमित करते हैं तो कोरोना का नया सुपर वैरिएंट बन सकता है। ब्रिटेन में डेल्टा और ओमिक्रोन की आउटब्रेक स्पीड ने सुपर-वैरिएंट की आशंका को बढ़ा दिया है। डॉ. बर्टन कहा कि आमतौर पर इंसान कोरोना के एक ही एक म्यूटेंट स्?ट्रेन से संक्रमित होता है, कुछ खास मामलों में दो स्ट्रेन एक ही वक्त पर मरीज को संक्रमित करते हैं। अगर डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों एक सेल को संक्रमित करते हैं तो ये आपस में डीएनए की अदला-बदली कर सकते हैं। इन दोनों के मिलने से कोरोना का एक नया सुपर स्ट्रेन बन सकता है। डॉ. बर्टन ने बताया कि दोनों वैरिएंट के मिलने पर पहले से भी ज्यादा खतरनाक वैरिएंट बन सकता है। दो वायरस आपस में मिलकर जीन शेयर और स्वैप कर सकते हैं। न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट पीटर व्हाइट ने भी इसी महीने एक सुपर स्ट्रेन उभरने की चेतावनी दी थी। ब्रिटिश हेल्थ एक्सपर्ट्स ने जनवरी में स्पेन में कुछ ऐसे मामले दर्ज किए थे, जिनमें अल्फा स्ट्रेन और बी.1.177 स्ट्रेन आपस में जुड़कर एक हो गए थे। वहीं, कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने भी फरवरी में बताया था। उन्होंने एक ऐसे स्ट्रेन की पहचान की थी, जिसमें केंट स्ट्रेन और बी.1.429 आपस में मिल गए थे। ब्रिटेन में पिछले तीन दिन से कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ केस दर्ज किए जा रहे हैं।