नगालैंड में भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ लोगों के गुस्से के बीच असम राइफल्स के जवानों ने क्रिसमस से पहले मिजोरम में 47 फीट का विशाल क्रिसमस स्टार लगाया है। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि यह पूर्वोत्तर क्षेत्र का सबसे बड़ा तारा है। एजल में असम राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा कि 23 सेक्टर असम राइफल्स की लुंगलेई बटालियन ने मिजोरम के लुंगलेई में एक विशाल ‘क्रिसमस स्टार’ का निर्माण किया है। बेथलहम का 47 फीट ऊंचाई का तारा पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा ‘क्रिसमस स्टार’ है। असम राइफल्स के एक बयान में कहा गया है कि यह ‘एडवेंट क्रिसमस’ के अवसर को चिह्नित करता है और स्थानीय आबादी के लिए सकारात्मकता और एकजुटता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से आशा की एक किरण है।