नई दिल्ली: भारत में ओमिक्रोन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 45 हो गई है। पहले की तरह सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य राजस्थान है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्र ने राज्यों से जांच में तेजी लाने के लिए भी कहा है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से संक्रमित आठ और मरीज मिले हैं। इनमें से सात मुंबई के हैं और एक मरीज वसई विरार का है। राज्य में अब तक ओमिक्रोन से संक्रमित कुल 28 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 9 को नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट के बाद छुट्टी दे दी गई है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने नए उभरती महामारी को लेकर नए प्रकार के टीकों की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि उभरती महामारी के संदर्भ में हमें टीकों की नई प्रकार की आवश्यकताएं पूरी करने में सक्षम होने के लिए लचीला और त्वरित होना चाहिए। डॉ. वीके पॉल ने सीआईआई पार्टनरशिप समिट के दौरान यह बात कही। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पूरी तरह से ओमिक्रोन वैरिएंट के प्रसार पर निर्भर है। कोविड से पहले हमारी उच्चतम क्षमता प्रतिदिन 4.2 लाख यात्रियों के करीब थी, अब हम 3.7 लाख से 3.95 लाख के बीच हैं। पुणे के मेयर मुरलीधर मोह ने कहा कि 16 दिसंबर से पुणे नगर निगम क्षेत्र में कक्षा एक से सातवीं तक के लिए कक्षाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। माता-पिता इसका ध्यान रखें। 20 दिसंबर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के हवाई अड्डों पर आने वाले जोखिम वाले देशों के सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर परीक्षण की प्रीबुकिंग करानी होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि ओमिक्रोॅन के खतरे को देखते हुए हम पूरी तरह सतर्क हैं। अभी तक बिहार में नौ करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। हम जल्द ही 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया है कि छह महीने में देश में बच्चों के लिए नोवावैक्स कोविड वैक्सीन लॉन्च करने की योजना है। उन्होंने कहा कि तीन साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों पर नोवावैक्स वैक्सीन का ट्रॉयल हुआ। इस ट्रायल में अच्छे नतीजे सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के आज चार नए मामले सामने आए हैं। जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या छह हो गई है। छह मामलों में से एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में, 35 कोरोना मरीज और 3 संदिग्ध मामले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5,784 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 252 लोगों की मौत हो गई। 7,995 लोग स्वस्थ भी हुए। ब्रिटेन के पश्चिम लंदन में पैडिंगटन के पास, एक वैक्सिनेशन क्लिनिक के दौरे पर गए बोरिस जॉनसन ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वैरिएंट से दो और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में (20), राजस्थान (9), कर्नाटक (3), गुजरात (4), केरल (1), आंध्र प्रदेश (1), दिल्ली (6) और चंडीगढ़ में (1) है। भारत में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या अब तेजी से बढ़ने लगी है। पहले की तरह सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य राजस्थान है।
ओमिक्रोन : महाराष्ट्र में आठ व दिल्ली में चार नए मरीज मिले