पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता

गुवाहाटी : राज्य सरकार कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत प्रत्येक कोविड मृतक के परिजनों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी। सोमवार को कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन ने लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि वे कामरूप (मेट्रो) जिले के संबंधित राजस्व सर्कल से या सीधे उपायुक्त और अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से फॉर्म एकत्र करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करें। अधिकारी के अनुसार असम में रविवार को कोविड-19 में तीन मौतें हुईं।इसके साथ राज्य में कोविड-19 के सक्रिय केसलोड 1,122 तक पहुंच गए। असम के कुल कोविड-19 संक्रमण के मामले अब 6, 18, 575 तक पहुंच गए हैं, जिनमें से 6, 09,973 स्वस्थ हो चुके हैं। वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6,133 रही।