दुनिया में कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीजें या घटनाएं होती हैं, जो लोगों के बीच हमेशा के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। पेरू में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ही रहस्य से पर्दा उठाया है, जो सैकड़ों सालों से जमीन के नीचे दफन था। भूवैज्ञानिकों की एक टीम को पेरू के केंद्रीय तट पर करीब आठ सौ साल पुरानी एक ममी मिली है। इस ममी के बारे में पुरातत्वविदों ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है। पुरातत्वविदों के मुताबिक ये ममी सैकड़ों सालों से जमीन के नीचे एक मकबरे में दबी थी। इस ममी को इतने अजीब तरीके से दफनाया गया था, जिसे देखकर पुरातत्वविद भी हैरान रह गए थे। एक्सपर्ट के मुताबिक आज से करीब 800 साल पहले पेरू के मध्य तट पर एक मरे हुए व्यक्ति को ममी बना कर दफन कर दिया गया था। साथ ही उसके शव को खास तरह के कपड़ों से लपेटकर बांध दिया गया था। उसके हाथों को उसके मुंक के ऊपर रखकर रस्सी से बांध दिया गया था। सिर्फ यही नहीं उसके पैर भी बांध दिए गए थे। इसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे बैठी हुई अवस्था में बांध दिया गया हो। खुदाई में शामिल वैन डैलेन लूना ने बताया कि अब तक लिंग की पहचान नहीं हुई है कि ये ममी किसी पुरुष की है या स्त्री की, लेकिन इसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को इस ममी के साथ कई तरह के सामान मिले हैं। इसमें बर्तन से लेकर सड़ी सब्जियां तक शामिल हैं। इसके अलवा ममी के साथ पत्थर के औजार भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिस ममी को गड्ढे से निकाला गया है वो हाई इंडियन रीजन का रहने वाला रहा होगा।