नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं जो 558 दिनों में सबसे कम है। हालांकि ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे शहर में ओमिक्रोन के दस और नए मामले सामने आए हैं। पुणे के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि हवाई अड्डे पर लगभग 30 हजार यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से दस लोगों में ओमिक्रोन की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए और भी अधिक प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए चर्चा कर रही है। ब्रिटेन के कई इलाके में ओमिक्रोन वैरिएंट ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। 336 मामले सामने आने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि यहां कम्युनिटी स्प्रेड की शुरुआत हो गई है। कई इलाकों में लोग तेजी से चपेट में आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, जबलपुर में 28 वर्षीय जर्मन नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। ओमिक्रोन के डर के बीच, कल्याण डोंबिवली नगर निगम के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने सोमवार को कहा कि ठाणे जिले के टाउनशिप में हाल ही में विदेश से लौटे 295 में से 109 का पता नहीं चल सका है। गोवा के मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से 19 दिसंबर तक पूरी तरह से टीकाकरण कराने की अपील की है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बड़ी राहत की खबर आई है। दरअसल, 558 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं जो कि 558 दिनों में सबसे कम है। इस दौरान 220 लोगों की मौत भी हो गई। इसके अलावा 10,004 लोग स्वस्थ भी हुए और रिकवरी दर 98।36 फीसदी पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 95,014 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 554 दिनों बाद सबसे कम है। वहीं देश में अब तक कोरोना के कुल 3,46,48,383 मामले आ चुके हैं जबकि कुल 3,40,79,612 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,73,757 हो गई है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 128 करोड़ (1,28,76,10,590) के पार हो गया है।
देश में लगातार बढ़ रहे हैं ओमिक्रोन के संक्रमित